AICTE Laptop Yojana 2025: फ्री में सरकार दे रही है सभी को लैपटॉप, सच क्या है?

By SANJEET KUMAR

Updated on:

WhatsApp Channel (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

AICTE Laptop Yojana 2025: आजकल सोशल मीडिया और कॉलेजों में “वन स्टूडेंट वन लैपटॉप योजना” की खूब चर्चा हो रही है। हर जगह खबरें हैं कि सरकार हर टेक्निकल स्टूडेंट को फ्री लैपटॉप देगी। लेकिन सवाल यह है कि ये योजना सच में है या सिर्फ एक अफवाह? अगर तुम भी इस योजना को लेकर कन्फ्यूजन में हो, तो इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ो। यहां हम इसे लेकर पूरी सच्चाई बताएंगे।

What's in this post?

One Student One Laptop Yojana 2025 का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का उद्देश्य यह बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी के बाद ऑनलाइन शिक्षा की मांग बढ़ गई है। टेक्निकल कोर्स में पढ़ रहे छात्रों को लैपटॉप देने से ऑनलाइन पढ़ाई आसान हो जाएगी। योजना खासकर B.Tech, M.Tech, और पॉलिटेक्निक जैसे तकनीकी कोर्स करने वाले छात्रों के लिए है।

योजना की पात्रता

अगर आप सोच रहे हो कि इस योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है, तो ये नियम समझ लो:

  • शैक्षणिक योग्यता: आपको किसी मान्यता प्राप्त टेक्निकल कोर्स (जैसे B.Tech या पॉलिटेक्निक) में नामांकित होना चाहिए।
  • आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख से कम होनी चाहिए।
  • पिछली परीक्षाओं में प्रदर्शन: पिछले एग्ज़ाम में कम से कम 60% नंबर जरूरी हैं।
  • पहले लाभ: अगर आपने किसी और लैपटॉप योजना का लाभ लिया है, तो आप इसके लिए योग्य नहीं होंगे।

आवेदन प्रक्रिया

अब बात करते हैं आवेदन करने के प्रोसेस की। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आवेदन AICTE की आधिकारिक वेबसाइट पर किए जाएंगे।

  1. AICTE की वेबसाइट पर जाएं।
  2. “One Student One Laptop Yojana” सेक्शन को खोजें।
  3. अपना फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्युमेंट्स (जैसे मार्कशीट, आधार कार्ड, फोटो) अपलोड करें।
  4. फॉर्म सबमिट करने के बाद एप्लिकेशन स्टेटस चेक करते रहें।

सच्चाई क्या है?

भाई, अब तक इस योजना को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जितनी भी खबरें वायरल हो रही हैं, वो सिर्फ अफवाहें लग रही हैं। AICTE की वेबसाइट पर ऐसा कोई सेक्शन मौजूद नहीं है।

तो, जो लोग सोच रहे हैं कि फ्री लैपटॉप मिलने वाला है, वो फिलहाल इंतजार करें। जब तक सरकार की तरफ से कोई ऑफिशियल नोटिस ना आ जाए, तब तक किसी भी खबर पर भरोसा न करें।

निष्कर्ष: AICTE Laptop Yojana 2025

AICTE One Student One Laptop Yojana 2025 को लेकर जितनी भी खबरें आ रही हैं, उनमें सच्चाई फिलहाल नहीं दिखती। अगर भविष्य में ऐसी कोई योजना आती है, तो इसका ऑफिशियल नोटिस AICTE की वेबसाइट पर जरूर जारी किया जाएगा। तब तक, सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें और सही जानकारी का इंतजार करें।

तो, आपको यह जानकारी कैसी लगी? कमेंट में जरूर बताएं!

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment